पुलिस की दो बड़ी छापामार कार्यवाई, 12 जुआरी पकड़े वहीं सालों से फरार फ्रॉड पति-पत्नी को पकड़ा !
पुलिस ने अलग-अलग दो कार्यवाहियों को अंजाम दिया है जिनमें दो सफलताएं हाथ लगी हैं पहली कार्यवाई में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा। जहां मौके से 12 जुआरियों को दबोचा। जिनके पास से 21 हजार तीन सौ रूपये नगद बरामद किये। वहीं दूसरी कार्यवाई में बड़ी सफलता मिली है। जहां सात साल से फरार लाखों करोड़ों का झोल करने वाले इनामी फ्रॉड पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। मामला उज्जैन जिले का है।
बताया गया की पहली कार्रवाई में बिरलाग्राम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अशोक कॉलोनी में दबिश देकर जुए के फड़ पर छापा मारा। जहां से 12 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। ताश एक पत्तों के अलावा 21 हजार तीन सौ रुपये नगद बरामद किए हैं। जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की टीम ने की है। जहां पिछले सात साल से फरार चल रहे शातिर फ्रॉड पति प्रेमनारायण दांगी पत्नी अंकिता मोरे को उदयपुर और इंदौर से दबोचा। यह जोड़ी ग्रीनलीफ सॉइल फर्टिलिटी एनहेंसर प्राइवेट लिमिटेड नामक फर्जी कंपनी चलाती थी। बड़ी-बड़ी होटलों में शानदार आयोजन कर यह ठग मासूम किसानों और निवेशकों को पैसे दोगुना करने का लालच देते थे।
जो करोड़ों रुपए हड़पकर फरार हो जाते थे। अकेले उज्जैन ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर में ही सत्तर लाख से ज्यादा के गबन का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से शहर के आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। EOW की गिरफ्त में आए मास्टरमाइंड प्रेमनारायण की अन्य फर्जी कंपनियों और उसके काले कारोबार की फाइलें अब दोबारा खुल गई हैं। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों से कढ़ाई से पूछताछ कर रही है। ताकि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब किया जा सके।