Sagar -ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल ले जाते ही आ गई बुरी खबर

 

सागर के कैट थाना परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ड्यूटी कर रहे थाने के मुंशी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान कैट थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक माधव पिता सुंदरलाल भटेरिया, उम्र 38 वर्ष के रूप में हुई है। वे तिली वार्ड क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। बुधवार देर शाम वे रोज की तरह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ गई।

 

 

 

 

साथी पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उन्हें तत्काल बसल हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि माधव भटेरिया को इससे पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। हालांकि बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत ने साथी पुलिसकर्मियों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

 

 

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। थाने में उनके साथी पुलिसकर्मी काफी देर तक स्तब्ध नजर आए। सहकर्मियों के मुताबिक, माधव भटेरिया मिलनसार स्वभाव के थे और अपने काम के प्रति काफी समर्पित माने जाते थे। वे पुलिस विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

एडिशनल एसपी नरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि प्रधान आरक्षक माधव भटेरिया को पहले भी दो बार अटैक आ चुका था। ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर उनकी मौत हो गई।

 

 

 

 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, 38 वर्षीय पुलिसकर्मी की अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरा पुलिस महकमा शोक में डूबा है।


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.