Sagar- ट्रांसफार्मर जला, गांव में छाया अंधेरा ! 12 दिन से बिजली का इंतजार

 

सागर के चकेरी बिनेका गांव में पिछले 12 दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। गांव का ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिजली गुल है। करीब 150 बिजली कनेक्शन वाले इस गांव में 17 लाख रुपये का बिल बकाया बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बकाया राशि के बीच बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने अपने बिल जमा भी किए हैं। उनके मुताबिक 87 से अधिक उपभोक्ता बिल चुका चुके हैं, इसके बावजूद पूरे गांव को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

बिजली नहीं होने का असर अब ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी पर साफ दिखाई देने लगा है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय अंधेरे में जहरीले जीव-जंतुओं का डर बना रहता है। कई परिवार दहशत के बीच रात गुजारने को मजबूर हैं।

 

 

 

बिजली के अभाव में मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार मच्छरों के काटने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और बुजुर्गों व बच्चों को विशेष परेशानी हो रही है। उमस और गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से रात काटना भी मुश्किल हो गया है।

समस्या से परेशान ग्रामीण बुधवार को सरपंच के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन से जल्द बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर तत्काल रखवाने की मांग की है।

 

 

 

जबकि बिजली विभाग से संबंधित अधिकारियों का कहना है बिजली बिल में बकाया राशि लगभग 10 प्रतिशत राशि ग्रामीणों को जमा करनी होगी क्यों की ट्रांसफर डिवीजन से बदला जाता है, 10 प्रतिशत राशि जमा होते ही नया ट्रांसफार्मर रखवा देंगे, इसके लिए गांव में कैम्प भी लगाए जा रहे है


By - sagar tv news
27-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.