लगातार बारिश बनी मुसीबत का सबब, कच्चा मकान भरभराकर गिरा, घरों में भरा बारिश का पानी | SAGAR TV NEWS
लगातार होने वाली बारिश कई जगहों पर आफत बनकर बरस रही है। जिस वजह से हादसे भी सामने आ रहे हैं। इसी तरह का नज़ारा फिर दिखाई दिया। जहां एक तरफ एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया। गनीमत की बात ये है की कोई इसकी चपेट में नहीं आ पाया जिससे कोई घटना नहीं हो पाई। वहीं दूसरी तरफ मूसलाधार बारिश की वजह से जलभराव हुआ और बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तस्वीरें दतिया जिले से सामने आई हैं। जहां झमाझम बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। जिससे जन जीवन भी प्रभावित हो रहा है। वहीं नदी, नाले और तालाब भी अपने शबाब पर नज़र आ रहे हैं।
बताया जा रहा है की दतिया के वार्ड क्रमांक 16 में बारिश के बीच एक कच्चा मकान भर भरकर गिर गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय कोई वहां मौजूद नहीं था। जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। अगर कोई इसकी चपेट में आ जाता तो दुखद घटना भी हो सकती थी। किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है।
इसके अलावा दतिया के इंदरगढ़ कस्बे में लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों के मकानों में पानी भर गया। घरों में पानी घुसने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है की घर के अंदर तक पानी भरा हुआ है। जिससे कुछ सामान भी खराब हुआ है। लगातार बारिश लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती हुई दिखाई दे रही है। वहीं लगातार बारिश का असर जिले के तालाबों पर भी दिखाई दे रहा है। बारिश के बाद तालाब ओवरफ्लो हो गए हैं। पानी तेज बहाव के साथ बह रहा है।