रक्षाबंधन से पहले डेयरी पर छापामार कार्यवाई, खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल, खामियां मिलने पर होगी कार्यवाई !
रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग द्वारा प्रतिष्ठान पर की गई छापामार कार्यवाई के बाद हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। वहीं जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाई की बात कही जा रही है। मामला छतरपुर के मिशन अस्पताल क्षेत्र से सामने आया है।
बताया जा रहा है की रामजी दूध डेयरी पर फ़ूड सेफ्टी विभाग और राजस्व अमले ने छापा मारा। फूड सेफ्टी अधिकारी एसके तिवारी के नेतृत्व में टीम ने खाद्य सामग्री की जांच की। साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उससे संबंधित दस्तावेजों को लेकर भी पड़ताल की गई। लेकिन इस दौरान डेयरी के दोनों तरफ के गेट बंद कर दिए गए थे। जिससे मौके पर मौजूद पत्रकारों ने जब सवाल उठाये तो गेट खोल दिए गए।
जिसके बाद कार्यवाई की बात सामने आई। जब टीम डेयरी पर पहुंची थी उस समय काफी लोग आसपास ही जमा थे। बताया गया की टीम ने दूध समेत खोवा और अन्य खाद्य सामग्री की जांच की है। फिलहाल ये बात निकलकर सामने नहीं आ सकी है की टीम को मौके पर क्या और किस तरह की खामियां मिली हैं। हालांकि खाद्य पदार्थों के सैंपल जरूर इकठ्ठा किये गए हैं। नमूनों को जांच के लिए भेजा जा रहा है रिपोर्ट आने के बाद अगर खामी पाई जाती है तो कार्यवाई की जायेगी।
खाद्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की दूध,दही खोवा समेत खाद्य सैंपल लिए गए हैं जिन्हे जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद वैधानिक कार्यवाई की जायेगी।-----