ट्रेक्टर ट्रॉली ले जाते समय अचानक धंस गई सड़क, ट्रॉली फंसी, चालक की जान भी आई मुसीबत में !
सड़क पर वाहनों की आवाजाही लगे हुई थी की तभी अचानक से सड़क धंस गई। सड़क का एक हिस्सा धंसने से वहां से निकल रही ट्रैक्टर ट्रॉली भी फंस गई जिससे चालक ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। इस बात की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आसपास बैरिकेट लगाए गए। घटना ग्वालियर जिले के बसंत विहार रोड से सामने आई है। ग्वालियर में सड़कें धंसने का सिलसिला लगातार जारी है।
बताया जा रहा है की जब रेत से भरा हुआ ट्रेक्टर ट्रॉली निकल रही थी तभी सड़क धंस गयी और बड़ा सा गड्ढा बन गया। काफी देर तक ट्रॉली वहां फंसी रही। जिसके बाद उसे निकला गया। साथ ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर एहतियात के तौर पर बैरिकेट्स लगाए। ताकि हादसे का ख़तरा न रहे।
जानकारी के मुताबिक इस मार्ग पर दिन भर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। स्कूली बसें भी इसी रास्ते से होकर गुजरती हैं। जिससे हादसे का खतरा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है की सड़क के नीचे सुरंगनुमा स्थिति बनने की जानकारी सामने आने के बाद भी नगर निगम प्रशासन की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। शहर में लगातार सड़कें धंसने की घटनाओं से लोगों में डर का माहौल है। लोगों को इस बात का डर सता रहा है की वाहन चलाते समय वह हादसे का शिकार न हो जाएं।
इसके अलावा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर आक्रोश है। आरोप ये लग रहे हैं की सड़क निर्माण और व्यवस्थाओं की नियमित जांच न होने से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। प्रशासन से सड़क के धंसे हिस्से की तत्काल जांच कराकर उसकी मरम्मत कराये जाने की मांग की जा रही है।-----