नाले के तेज बहाव में बह गई आठ साल की मासूम बच्ची, नहीं चला कुछ पता, समय पर नहीं मिल सकी मदद

 

लगातार बारिश के बीच नाले में उफान आने के दौरान एक दुखद खबर सामने आई है जहां एक आठ साल की मासूम बच्ची नाले में बह गयी। जब तक लोग उसे बचाते वह बहाव में चुकी थी। जिसके बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही है। वहीं लोगों ने आरोप लगाया की डायल 112 को सूचना दी गयी थी। लेकिन काफी देर तक मौके पर टीम नहीं पहुंची थी। मामला निवाड़ी जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है की सुबह के समय आठ साल की बच्ची नाले में गिरने के बाद नदी में बह गयी। जिसकी पहचान अवंतिका कुशवाहा के रूप में की गयी है। जिसके बाद से स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुटे हुए हैं लेकिन तेज बहाव की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

 

 

बच्ची के पिता संतोष कुशवाहा के मुताबिक अवंतिका अपने परिचित के साथ खेत पर जा रही थी। तेज बारिश की वजह से नदी-नाले उफान पर थे। नाला पार करने के दौरान अवंतिका नाले में बह गई। जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गयी। लेकिन आरोप है की एक घंटे के बाद भी कोई मदद के लिए नहीं पहुंचा। जिसके बाद निवाड़ी पूलिस को जानकरी दी गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची को तलाश किया जा रहा है। लेकिन बारिश के कारन नदियों और नालों में पानी का बहाव तेज होने की वजह से तलाशी अभियान में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खबर पढ़े जाने तक बच्ची की तलाश की जा रही थी।
वहीं देखने वाली बात ये होती है की पुलिस और प्रशासन द्वारा क्या ठोस कदम उठाये जाते हैं।------


By - sagar tv news
26-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.