कलेक्टर के बयान से नाराज़ हुए विधायक, बोले कलेक्टर खेद व्यक्त करें नहीं तो कोर्ट में मानहानि का दावा करूंगा !

 

कांग्रेस विधायक कलेक्टर के बयान से नाराज़ हो गए और उन्होंने इस पर खेद व्यक्त करने की बात कही। ऐसा न होने पर कोर्ट में मानहानि का दावा करने की बात कही। दरअसल मामला मुरैना जिले में शक्कर मिल के दौरान किये गए अनशन के दौरान का है। कैलारस शक्कर मिल कोक चालु करने की मांग को लेकर आंदोलन हुआ जिसमें जौरा विधायक पंकज उपाध्याय और कलेक्टर के बीच बयानबाजी हो गयी।

 

 

 

विधायक ने कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के उस बयान पर आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था की मिल चालू करने का शासन स्तर पर फैसला विधायक के अनशन से पहले ही हो चुका था। जिसकी जानकारी भी उन्हें पहले दे दी गयी थी। जिससे विधायक ने पत्र लिखकर खेद व्यक्त करने की मांग की साथ ही विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला उठाने और न्यायालय में मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है।

 

 

 

दरअसल डेढ़ दशक से बंद कैलारस शक्कर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने 15 अगस्त से मिल परिसर में आमरण अनशन शुरू की थी। बीते 21 अगस्त की शाम सोशल मीडिया पर शासन के कुछ दस्तावेज सामने आए। जिनमें कैलारस शक्कर मिल को दोबारा शुरू करने निजी कंपनियों और निवेशकों से रुचि की अभिव्यक्ति यानी ईओआई जारी किए जाने की जानकारी सामने आई। जिस पर विधायक ने अगले दिन अनशन समाप्त कर दिया और इसे अपने आंदोलन की जीत बताया।

 

 

लेकिन कलेक्टर द्वारा मीडिया को दिए गए उनके बयान के बाद विधायक नाराज़ हो गए। वह फिलहाल दिल्ली में इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखे जो सोशल मीडिया पर भी सामने आये हैं। विधायक ने कलेक्टर पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि की अनदेखी करने और मीडिया के माध्यम से उनकी मानहानि करने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक कलेक्टर को पत्र जारी कर अनशन की जानकारी थी लेकिन उनका लिखित जवाब नहीं आया। शक्कर मिल को लेकर भी लिखे कई पत्रों पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। जिस पर विधायक ने खेद व्यक्त कर मानहानि का दावा करने की बात कही।

 

------मुरैना से योगेश पाराशर सागर टीवी न्यूज़।------


By - sagar tv news
26-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.