Sagar- पैंट पहनी तो अंदर से निकला सांप ! मकरोनिया में युवक के उड़े होश, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू

 

सागर के मकरोनिया के रजाखेड़ी इलाके में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब काम पर जाने के लिए तैयार हो रहे एक युवक ने जैसे ही अपनी पैंट पहनी, उसमें से अचानक सांप निकल आया। सांप को देखते ही युवक के होश उड़ गए और वह घबराकर पीछे हट गया। गनीमत रही कि सांप ने युवक को काटा नहीं। घटना सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। युवक घर से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। उसने जैसे ही पैंट पहनी, कुछ ही देर बाद उसमें छिपा सांप बाहर निकल आया। अचानक सांप सामने आने से घर में भी अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोगों ने बिना जोखिम उठाए तत्काल सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सूचना दी।

 

 

 

 

सूचना मिलते ही अकील बाबा मौके पर पहुंचे। इस दौरान सांप बिस्तर के नीचे जाकर छिप गया था। सर्प विशेषज्ञ ने काफी सावधानी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सांप को पकड़कर सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। अकील बाबा ने बताया कि रेस्क्यू किया गया सांप जहरीला नहीं था, लेकिन सांप को देखकर घबराहट में लोग कई बार गलत कदम उठा लेते हैं और इससे जान का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर में सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे मारने की कोशिश भी न करें।

 

 

 

 

 

सर्प विशेषज्ञ के मुताबिक, सांप दिखने पर तत्काल वन विभाग या किसी प्रशिक्षित सर्प विशेषज्ञ को सूचना देनी चाहिए, ताकि सांप का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके। उन्होंने लोगों को एक और महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो झाड़-फूंक और देसी उपचार के चक्कर में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तत्काल जिला अस्पताल या बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाएं, जहां चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध है। रजाखेड़ी की इस घटना ने एक बार फिर लोगों को सतर्क कर दिया है कि कपड़े, जूते और घर के ऐसे सामान जिन्हें लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया गया हो, उन्हें पहनने या उपयोग करने से पहले अच्छी तरह जांच लेना चाहिए। थोड़ी सी सावधानी किसी बड़े हादसे को टाल सकती है।


By - sagar tv news
26-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.