अस्पताल में घुसकर जेवर रखे बैग ले भागा कुत्ता, CCTV से खुला राज, चार लाख कीमत के रखे थे जेवरात
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का वार्ड के अंदर से एक थैला चोरी हो गया। जिसमें करीब चार लाख रूपये कीमत के जेवरात रखे हुए थे। परिजन चिंतित थे। इस बात की शिकायत पुलिस से की गयी। पुलिस ने कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद सामने आया की बैग को किसी चोर ने नहीं चुराया था। बल्कि उसे एक कुत्ता ले भागा था। जिसे पुलिस ने ढूंढकर वापिस सौंपा। हैरान कर देने वाला ये मामला एमपी के मंदसौर जिला अस्पताल से सामने आया है। जिसके बाद अब कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं क्योंकि अस्पताल जैसी जगहों पर कुत्तों का बेख़ौफ़ घूमना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ी चिंता का विषय है।
बताया जा रहा है की घटना सुबह करीब 4 बजे की है। मरीज के परिजन जिला अस्पताल परिसर में मौजूद थे। तभी एक कुत्ता उनका बैग उठाकर वहां से भाग गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली थाना पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले। जिसमें कुत्ते द्वारा बैग ले जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग स्थानों के CCTV कैमरों की मदद से कुत्ते की लोकेशन ट्रेस करते हुए गहनों से भरा बैग ढूंढ निकाला और बैग में रखे जेवरात बरामद कर उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया। जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।
इस तरह की घटना सामने आने के बाद जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों के लगातार घूमने से मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। ऐसे में अगर किसी तरह की कोई घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। इसलिए समय रहते ध्यान दिए जाने की ज़रूरत है।------ मामले में कोतवाली टीआई पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने जानकारी दी।------