Sagar- रक्षाबंधन से पहले वेतन की मांग को लेकर सड़क पर आए रोजगार सहायक, 1 सितंबर से हड़ताल की चेतावनी

 

रक्षाबंधन से पहले लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर सागर जिले के देवरी जनपद पंचायत के ग्राम रोजगार सहायकों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्राम रोजगार सहायक संघ ने एसडीएम देवरी और प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत देवरी को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द लंबित मानदेय का भुगतान करने की मांग की है।

 

 

 

ग्राम रोजगार सहायकों का कहना है कि वे अल्प मानदेय पर शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लगातार अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। इसके बावजूद त्योहार से पहले भी उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। संघ का आरोप है कि शासन स्तर से कर्मचारियों को त्योहारों से पहले भुगतान के निर्देश दिए गए थे, लेकिन देवरी जनपद में रोजगार सहायकों के खातों में अब तक राशि नहीं पहुंची है।

 

 

 

ज्ञापन में रोजगार सहायकों ने आरोप लगाया कि उपलब्ध राशि से अन्य कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया गया, जबकि ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय के लिए फंड उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है। संघ का कहना है कि मनरेगा स्टाफ के वेतन भुगतान के बाद रोजगार सहायकों के मानदेय के लिए राशि समाप्त होने की स्थिति बताई जा रही है।

 

 

 

 

रोजगार सहायकों ने कहा कि त्योहारों के समय परिवार की जरूरतें बढ़ जाती हैं। ऐसे में लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान नहीं होने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रक्षाबंधन से पहले सभी ग्राम रोजगार सहायकों के लंबित मानदेय की राशि उनके बैंक खातों में जमा कराई जाए।

 

 

 

 

वहीं संघ ने मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो 1 सितंबर 2026 से जिले के सभी ग्राम रोजगार सहायक हड़ताल पर जाने के लिए मजबूर होंगे। अब देखना होगा कि रोजगार सहायकों की इस मांग पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या रक्षाबंधन से पहले उनके खातों में लंबित मानदेय पहुंच पाता है।


By - sagar tv news
26-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.