सागर में 120 यात्रियों से भरी बरकोटी ट्रैवल्स की बस अनियंत्रित, तीन बाइक क्षतिग्रस्त | SAGAR TV NEWS

 

सागर की मकरोनिया-बमोरी रोड पर मंगलवार को यात्रियों से भरी बरकोटी ट्रेवल्स की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसा बीटीआईआरटी कॉलेज के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि बस का टायर फटने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका


हादसे के दौरान बस की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़ी तीन मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, बस में सवार करीब एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल यात्रियों को संभाला।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह 52 सीटर ट्रेवल्स बस थी, लेकिन इसमें क्षमता से कई गुना अधिक यात्री सवार थे। दावा किया जा रहा है कि बस में सवा सौ से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। बस सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रही थी।

हादसे ने रक्षाबंधन के त्योहार के दौरान यात्री बसों में ओवरलोडिंग के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। त्योहार के चलते बड़ी संख्या में लोग बसों से सफर कर रहे हैं। ऐसे में बस संचालकों द्वारा क्षमता से कई गुना अधिक यात्रियों को बैठाकर सफर कराने के आरोप लग रहे हैं।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्री सुरक्षा के नियमों की अनदेखी की जा रही है। वहीं, बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने के बावजूद परिवहन विभाग की कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। हादसे के बाद अब आरटीओ विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर त्योहार के समय बसों की जांच और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 

 


By - Sagar tv news
25-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.