गर्लफ्रेंड ने कार पर बनाये 3400 किसिंग निशान, वीडियो जमकर हुआ वायरल,फिर युवक पड़ा मुसीबत में

 

प्रेम कहानियों में हीर-रांझा हुए, रोमियो जूलियट और शीरीन-फरहाद हुए जिनकी मोहब्बत की दास्तानें दी जाती हैं। अब एक अजीबोगरीब लेकिन दिलचस्प मामला ऐसा भी सामने आया जिसमें युवक की कथित गर्लफ्रेंड ने पूरी कार को चुंबन से रंग दिया। कार पर किसिंग निशान बना दिए। युवक की प्रेमिका ने थोड़े-मोड़े नहीं बल्कि करीब 3400 निशान बनाये। मामला ग्वालियर जिले के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र का है हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद युवक मुसीबत में पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस ने 55 सौ रूपये का चालान काट दिया। गौर करने वाली बात ये है की चालान किसी अन्य वजह से नहीं बल्कि नियमों के उल्लंघन पर काटा गया है। अपने आप में अनोखा ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

कार की तस्वीरें देखकर लोग हैरान रह गए। युवक की प्रेमिका ने करीब साढ़े तीन घंटे में कार पर 3400 किसिंग निशान बनाए। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस की नज़र भी इस अनोखी कार पड़ी। उन्होंने उसे रोककर जांच की गई। कार पर बने निशान नहीं बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन पर चालानी कार्यवाई की गई। बताया गया की गोला का मंदिर ट्रैफिक थाना पुलिस ने कार को रोककर उसके दस्तावेज और यातायात नियमों से जुड़े पहलुओं की जांच की। नियमों के उल्लंघन के मामले में पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5500 रुपये का चालान काटा। ऐसी जानकारी है की गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की कार पर प्यार जताने ऐसा किया था।

 

 

कार के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। ये कार चर्चा का विषय बनी हुई है।------

युवक का कहना है की उसे ऐसा कुछ भी पता नहीं था जो कुछ भी अनजाने में हुआ।

वहीं पुलिस का कहना है की युवक कंटेंट क्रियेटर है फॉलोवर बढ़ाने उसने वीडियो वायरल किया था। कार तेज रफ़्तार में जाती हुई दिखाई देने और यातायात के नियमों के उललंघन के बाद उस पर कार्यवाई की गयी है।

 

 


By - Sagar tv news
25-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.