पिता-पुत्री को लेकर आई बुरी खबर, जन्मदिन की खुशियां मा तम में बदली, पिता के सामने चल बसी बेटी
पिता अपनी आठ साल की बेटी को लेकर जन्मदिन समारोह से ख़ुशी-ख़ुशी वापिस लौट रहे थे। लेकिन ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ की परिवार में मातम छा गया। तेज रफ़्तार में आ रहे ट्रक ने पीछे तरफ से पिता-पुत्री को कुचल दिया। जहां टायर के नीचे आने से बेटी ने मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। जो ज़िंदगी से संघर्ष कर रहा है। हादसा मुरैना जिले के मुड़ियाखेड़ा में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज किया है।
बताया जा रहा है की मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। साइकिल पर सवार आठ साल की मासूम बच्ची के ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी जान गई। जबकि उसके पिता ट्रक के पहिए और इंजन के बीच फंस जाने से काफी दूर तक घिसटते चले गए। गंभीर हालत में उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक विशनपुर गांव निवासी राकेश कुशवाह सोमवार देर शाम अपनी आठ साल की बेटी प्रियंका को लेकर मुरैना आए थे। उनके भाई का परिवार मुरैना में रहता है। बेटी दिन उनकी बेटी का जन्मदिन था। जहां समारोह में शामिल होने के बाद राकेश अपनी बेटी के साथ साइकिल से वापस विशनपुर गांव लौट रहे थे। तभी मुड़ियाखेड़ा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
दूर जाकर गिरी प्रियंका के ऊपर से ट्रक का पहिया निकल गया उससे उसकी दुखद जान चली गयी। इस दौरान राकेश भी चपेट में आ गये जो पहिये और इंजन के बीच फंसने से घिसटते चले गए। जिससे गंभीर घायल हुए। जिन्हे इलाज के बाद ग्वालियर रैफर किया। सूचना मिलते ही स्टेशन रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।-