सागर- सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ वीडियो वायरल,फिर पुलिस ने युवक को उठाया, मामला दर्ज
सोशल मीडिया के माध्यम से हथियारों का प्रदर्शन करना या दहशत फैलाने जैसे मामलों को देखते हुए सागर जिले की पुलिस लगातार सक्रीय है सोशल मीडिया पर पैनी नज़र रखी जा रही है। इसी को लेकर एक बार फिर सागर के बीना थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाई देखने को मिली है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने कट्टे के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की थी।
बताया जा रहा ही की सोशल मीडिया पर कट्टा लेकर घूमने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया और आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा, दो खाली और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक भगत सिंह वार्ड निवासी 26 साल का रितिक यादव के कट्टा लेकर घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बायपास के पास पुलिया से आगे पेड़ के नीचे दबिश देकर युवक को दबोचा। तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और जेब से दो खाली कारतूस मिले। जिनमें एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। बताया गया की आरोपी हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने कट्टा और कारतूस जब्त कर धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हथियार कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।--