सड़क पर रेंगने लगे वाहन, भयंकर जाम की बनी स्थिति, स्कूली बच्चे, एम्बुलेंस भी फंसी रही जाम में
सड़क पर वाहनों की आवाजाही बनी हुई थी। लेकिन अचानक वाहनों की रफ़्तार धीमी होने लगी, कुछ देर बाद आलम ये हुआ की सड़क पर भयंकर जाम लग गया। यही नहीं एम्बुलेंस भी इस जाम में फंसी रही। लोगों को काफी देर तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान वाहन रेंगते हुए नज़र आये। स्कूल बसें भी जाम में फंसी रही। जिससे बच्चे बुरी तरह से बेचैन नज़र आये। आपको नज़र आने वाली तस्वीरें राजधानी भोपाल से सामने आई हैं। जहां अप्सरा से प्रभात चौराहा और अशोका गार्डन से सुभाष नगर तक तकरीबन एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। हैरानी की बात ये रही की ट्रैफिक को दुरुस्त करने पुलिसकर्मी नज़र नहीं आये। जिससे स्थिति और बिगड़ती गई।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगती जा रही थी। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन चालक काफी देर तक एक ही जगह खड़े रहने मजबूर रहे। स्कूल बसों में बैठे बच्चों को भी जाम के कारण देरी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों के मुताबिक व्यस्त मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने के बावजूद मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। जिससे जाम और बढ़ता गया। लोगों ने यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। बताया जा रहा है की जाम की वजह से कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना था की प्रमुख चौराहों और मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होने से स्थिति को जल्द नियंत्रित किया जा सकता था।------