Sagar- घर में घुस गया आठ फ़ीट का मगरमच्छ, चीख-पुकार करते हुए भाग खड़ा हुआ परिवार
सागर जिले के बीना क्षेत्र के एक गांव में उस समय हड़कंप की स्थिति बन गयी। जब एक विशाल मगरमच्छ घर में घुस गया। जिससे सभी सदस्य भाग खड़े हुए। मगरमच्छ को देखते हुए परिजनों में चीख-पुकार मच गई। साथ ही इलाके में दहशत फ़ैल गयी। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है की मगरमछ घर में बैठा नज़र आ रहा है। ये नज़ारा बीना के पंधव गांव से सामने आया है। सूचना मिलते ही अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। और आनन-फानन में वन विभाग टीम और पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। जिसके बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। जहां रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित नदी में छोड़ा गया। हालांकि तब तक लोगों की जान हलक में अटकी रही। बताया गया की मगर की लंबाई तकरीबन आठ फ़ीट की थी।
जानकारी के मुताबिक घर से तकरीबन 200 मीटर की दूरी पर नाला है। जहां से बारिश के दौरान मगरमच्छ के पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कुछ समय के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया था। इसके बाद उसे ले जाकर बेतवा नदी में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत की बात ये है की इस दौरान किसी को कोई नुक्सान नहीं पहुंचा।------