बरसा सावन झूम के...झमाझम बारिश के बाद बह निकला पानी, इलाके जलमग्न तो शहर हुआ तरबतर

 

गाने की ये कुछ चंद लाइनें हैं न की आया सावन झूम के, की आया सावन, खैर ये महीना गुजरने को है लेकिन जाते-जाते सावन जमकर बरस रहा है रक्षाबंधन से पहले ऐसी झमाझम बारिश हुई की सड़कें जलमग्न हो गयी। निचले इलाकों में पानी भर गया। कई जगहों पर जलभराव की ख़बरें सामने आई। सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना उन लोगों को करना पड़ा जहां जगह-जगह पानी भरा हुआ था। यहां बात राजधानी भोपाल की हो रही है। दरअसल सावन के आख़िरी सोमवार को बदरा जमकर बरस पड़े। जिससे इस तरह का मंज़र दिखाई दिया। सड़कों पर पानी भरने से एक तरफ वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी तो दूसरी तरफ जलभराव से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

 

 


आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी से सामने आई हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई अन्य इलाकों में भारी बारिश हुई। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली तो झमाझम बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी।

बताया जा रहा है की रक्षाबंधन से पहले राजधानी में मूसलाधार बारिश हुई। मौसम में हुए एकाएक बदलाव के बाद शुरू हुआ बारिश का सिलसिला काफी देर तक जारी रहा। एक तरफ सड़कों पर पानी बह निकला। वहीं दूसरी तरफ निचले इलाकों में जलभराव की बात सामने आई। हालांकि ये कोई पहली दफा नहीं है। हर बार कुछ इसी लगातार बारिश की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

 

 

 

 

 

देखा जाए तो इससे पहले भी राजधानी भोपाल में भारी बारिश हुई थी। कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी थी। ऐसा एकाद दफा नहीं बल्कि कई बार देखने को मिला। देखने वाली बात होती है की आने वाले दिनों में किस तरह से बारिश देखने को मिलती है।------


By - sagar tv news
25-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.