चीनी महंगी होने के सवाल पर शिवराज ने छोड़ी कुर्सी, बोले सब ठीक हो जाएगा | SAGAR TV NEWS |

 

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने एक दिवसीय दौरे पर रायसेन पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद किया, प्रतिभाओं को सम्मानित किया, पौधारोपण किया और जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की। लेकिन इस पूरे दौरे के बीच उस वक्त सियासी हलचल बढ़ गई, जब महंगी चीनी को लेकर उनसे सवाल किया गया।

 

सवाल सुनकर शिवराज सिंह चौहान अपनी कुर्सी से उठे और जाते-जाते कहा— “सब ठीक हो जाएगा।” एमपी के रायसेन के शासकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी बेटी की पढ़ाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। छात्राओं को अजीम प्रेमजी छात्रवृत्ति योजना की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा शुरू की गई है, जहां पात्रता, आवेदन और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्री ने जिले के शासकीय महाविद्यालयों की छात्राओं से भी संवाद किया और पात्र छात्राओं से समय पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अपील की। कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया और छात्राओं से बातचीत की। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया और लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

 

 

दौरे के अंतिम चरण में शिवराज सिंह चौहान कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे, जहां उन्होंने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी सहित अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा करते हुए विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर दिया। हालांकि कार्यक्रम के दौरान चीनी की कीमत को लेकर पूछे गए सवाल ने पूरे दौरे की सुर्खियां बटोर लीं। सवाल पर शिवराज सिंह चौहान का संक्षिप्त जवाब— “सब ठीक हो जाएगा”—अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 


By - Sagar tv news
24-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.