सागर- नगर निगम की वसूली ठेके पर देने की तैयारी पर कांग्रेस भड़की, बोली जनता की जेब पर पड़ेगा बोझ

 

सागर नगर निगम में वसूली व्यवस्था को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम की ओर से टैक्स वसूली का काम निजी हाथों में देने की तैयारी की खबरों के बीच कांग्रेस ने इसका कड़ा विरोध किया है। नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव से चर्चा के बाद इस व्यवस्था के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव का आरोप है कि नगर निगम अपनी मूल जिम्मेदारियों से भटक रहा है। उनका कहना है कि वार्डों में टैक्स वसूली का काम निजी ठेकेदारों को सौंपना पूरी तरह अनुचित है। कांग्रेस ने सवाल उठाया कि अगर नगर निगम की वसूली निजी हाथों में चली जाएगी तो निगम में तैनात टैक्स कलेक्टरों की भूमिका क्या रह जाएगी?

 

 

बाबू सिंह यादव ने कहा कि निगम कर्मचारियों की मौजूदगी में होने वाली वसूली व्यवस्था को ठेके पर देना जनता के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी हाथों में वसूली जाने से आम लोगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है और उनकी जेब पर बोझ बढ़ने की आशंका है। कांग्रेस पार्षदों ने भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि निगम में बैठे अधिकारी और प्रमुख जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों पर प्रभावी निर्णय लेने में असफल साबित हो रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने यहां तक कहा कि निगम की व्यवस्था पर अधिकारियों और बाबुओं का प्रभाव बढ़ता जा रहा है।

 

 

वहीं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने साफ चेतावनी दी है कि अगर नगर निगम की वसूली व्यवस्था को ठेके पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई तो कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी। कांग्रेस का कहना है कि नगर निगम का काम जनता को सुविधाएं देना और पारदर्शी तरीके से राजस्व वसूलना है, न कि महत्वपूर्ण राजस्व व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपना। अब देखना होगा कि कांग्रेस के विरोध के बाद नगर निगम इस प्रस्ताव पर क्या फैसला लेता है और क्या वसूली व्यवस्था में बदलाव को लेकर प्रशासन अपना पक्ष सामने रखता है। फिलहाल सागर नगर निगम की वसूली व्यवस्था को लेकर सियासत तेज हो गई है।

 

 


By - Sagar tv news
24-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.