सागर- बारिश नहीं सकी हौसला, लोधी समाज के लोगों ने सामजिक एकजुटता का दिया संदेश
सागर जिले के देवरी में बारिश भी हौसला नहीं रोक सकी। बरसते पानी में भी कदम नहीं रुके कारवां बढ़ा तो बढ़ता ही गया। इस दौरान लोधी समाज के लोगों ने सामजिक एकजुटता का सन्देश दिया। दरअसल देवरी में वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती पर भव्य आयोजन किया गया था। इस दौरान एक विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई जिसमें समाज के कई वरिष्ठ लोग शामिल हुए। मुख्य अतिथि और लोधी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री जालम सिंह ने कहा कि रानी अवंतीबाई ने बेहद कम उम्र में देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके साहस और बलिदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी। वहीं दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी और जिला पंचायत सदस्य सर्वजीत लोधी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
समारोह में वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने पर विशेष जोर दिया। मृत्यु भोज समेत सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का भी आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रानी अवंतीबाई का संघर्ष केवल किसी एक समाज तक सीमित नहीं था। बल्कि उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। उनके आदर्श समाज और राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती पर देवरी में शौर्य, देशभक्ति और सामाजिक एकजुटता का नजारा देखने मिला। लोधी क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी परिसर में भव्य समारोह और विशाल आमसभा आयोजित की गई थी। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाजके लोगों के अलावा अन्य लोग शामिल हुए। समारोह के बाद विशाल तिरंगा वाहन रैली भी निकाली गई। जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई। वहीं विधायक बृज बिहारी पटेरिया, डॉ. अवनीश मिश्रा समेत अन्य लोगों ने रैली का स्वागत किया।------देवरी से सौरभ नगरिया सागर टीवी न्यूज़।------