बुंदेलखंड के प्रसिद्ध शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हज़ारों भक्तों ने किये दर्शन

 

बुंदेलखंड में कई ऐतिहासिक मंदिर हैं जहां आस्था का सैलाब देखने को मिलता है खासकर किसी पवित्र महीने में भक्तों का उत्साह देखने ही लायक होता है इसी तरह बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में भी पर्यटक और धार्मिक नगरी शिव धाम कुंडेश्वर है जहां का नज़ारा देखने लायक होता है। सावन महीने के आखिरी सोमवार को यहां दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सुबह से ही भारी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया था।

 

ये सिलसिला लगातार जारी रहा। भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने और जल चढ़ाने बुंदेलखंड के अलावा क़ई अन्य जगहों से भी लोग यहां पर पहुंचे। वहीं प्रशासन द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किये गए थे ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच लोगों ने दर्शन किये और अपनी अपनी प्रार्थनाएं की।

 

 

क्या बच्चे, क्या युवा और क्या महिला-पुरुष सभी में अलग ही उत्साह नज़र आ रहा था। शिवलिंग के दर्शन करने और पूजा अर्चना करने का जूनून भी लोगों में दिखाई दे रहा था। सावन के आख़िरी सोमवार को शिवधाम कुण्डेश्वर में श्रद्धालुओं का सैलाब दिखने को मिला। हालांकि आम दिनों में तो यहां पर भीड़ उमड़ती सावन में यही संख्या कई गुना तक बढ़ जाती है।

 

 

मंदिर परिसर में महिला और पुरुषों ने अलग-अलग लाइन में लगकर भगवान शिव के दर्शन कर जल अभिषेक किया। भीड़ अंदेशे को लेकर प्रशासन द्वारा तमाम इंतजाम किये गए थे। इसके अलावा कांवड़िये और ग्रामीण महिलाएं मंदिर परिसर में बधाई नृत्य कर सावन के सोमवार का उत्सव मनाती हुई नज़र आई।

 

 


By - Sagar tv news
24-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.