सरकार को डर है इसलिए वह सीधे नहीं कराएगी छात्र संघ चुनाव, NSUI अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

 

सरकार को डर है इसलिए वह सीधे छात्र संघ के चुनाव नहीं कराएगी, क्योंकि उन्हें इस बात का डर है की भाजपा समर्थित संगठन एबीवीपी चुनाव हार जायेगी। इसलिए सीधे चुनाव नहीं कराये जाएंगे। ये बात एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कही है। दरअसल वह एमपी के मुरैना पहुंचे थे। जहां एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी थी। तभी संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। इसके अलावा एक बाइक रैली भी निकाली गयी।

 

 

बताया गया की मुरैना में छात्र संघ चुनाव की तैयारियां की जा रही हैं। NSUI जोर शोर से जुटी हुई है इसी को लेकर NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे मुरैना पहुंचे थे। जहां कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद मुरैना रेस्ट हाउस में छात्रों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें छात्र संघ चुनाव की तैयारियों और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

 

NSUI के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के मुरैना आगमन पर NSUI कार्यकर्ताओं ने बड़ोखर से बैरियर चौराहे तक बाइक रैली निकाली। इस दौरान जगह-जगह छात्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मुरैना रेस्ट हाउस में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्रों और NSUI पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारियों, संगठन को मजबूत करने और चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में छात्रों से संगठन की गतिविधियों को लेकर सुझाव भी लिए गए और चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।

 

 


By - Sagar tv news
24-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.