ड्राइवर ने नशे में पलटा दिया तेल से भरा टैंकर, फिर मची तेल लूटने की होड़, तस्वीरें देख हैरान रह जाएंगे
नशे में धुत्त ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। जिससे तेल से भरा हुआ टैंकर सड़क किनारे पलट गया। जिसके बाद तेल लूटने की ऐसी होड़ मची की खबर आग की तरह फैली और देखते ही द्केहते मौके पर भारी भीड़ पहुंच गयी। जिसको जो भी बर्तन मिला वह वही लेकर पहुंचा और तेल भर भरकर अपने साथ ले गया। हालात ऐसे बने की पुलिस को सख्त रुख अपनाते हुए लोगों को खदेड़ना पड़ा। इस दौरान जमकर धक्का-मुक्की भी देखने मिली। तेल लुटाई की ये तस्वीरें गुना जिले के बीनागंज स्थित ट्रेन्चिंग ग्राउंड के पास टोड़ी रोड की हैं। भीड़ को समझाइश दी जा रही थी लेकिन लोग मानने तैयार नहीं थे जिससे पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी।
बताया गया की इंदौर से मंडीदीप जा रहा पाम ऑयल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जैसे ही ये खबर फैली तो लोग घरों से बर्तन, बाल्टियां, डिब्बे और थैलियां लेकर पहुंचे। जहां टैंकर से बहते तेल की लूट शुरू कर दी। आरोप है की चालक राकेश मीणा, निवासी ब्यावरा, शराब के नशे में था। जो वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। न ही कोई जनहानि हुई।
लेकिन टैंकर से बहते तेल को लेकर उसे लूटने की लोगों में होड़ मच गयी। कुछ ही देर में डिब्बे ही डिब्बे नज़र आ रहे थे। क्या बच्चे, क्या युवक क्या महिलाएं और पुरुष सभी तेल को भरने में जुटे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को दूर हटने की समझाइश दी। जब लोग नहीं माने तो सख्ती दिखाते हुए हटाया गया। तेल को लूटने में लोग इतने उतावले थे की एक दूसरे से धक्का मुक्की तक कर रहे थे।
वहीं बाद में टैंकर को सीधा करने ब्यावरा से हाइड्रा मशीन बुलाई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है चालक से पूछताछ की जा रही है।------