Sagar - खिड़की तोड़कर चुराया कई क्विंटल सरकारी अनाज, दो आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी |
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में सरकारी राशन दुकान की खिड़की तोड़कर अनाज चोरी किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसमें 13 क्विंटल से ज्यादा अनाज की चोरी की गयी थी। इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। जहां दो चोरों को गिरफ्तार किया गया है जिनके द्वारा लूटा गया अनाज भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जिसकी कीमत 42 हजार 500 रूपये बताई जा रही है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है की जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें की ये पूरा मामला खुरई के रेंगुवा गांव का है।
मिली जानकारी के मुताबिक रेंगुवा गांव की सरकारी राशन दुकान में खिड़की तोड़कर 2 क्विंटल चावल और 11.50 क्विंटल गेहूं चोरी किया गया था। चोरी हुए अनाज की कीमत करीब 42 हजार 500 रुपए बताई गई। दुकान संचालक आकाश दुबे ने इस बात की शिकायत पुलिस थाने में की थी। जिस पर पुलिस द्वारा अमित अहिरवार, आशीष अहिरवार और भूपेन्द्र अहिरवार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले को जांच में लेते हुए पड़ताल की जा रही थी। तभी टीम को कुछ सुराग हाथ लगे जिसके बाद पुलिस ने अमित और आशीष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का अनाज बरामद कर लिया। वहीं तीसरे आरोपी भूपेन्द्र अहिरवार की तलाश की जा रही है।