Sagar- रक्षाबंधन पर चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें, सागर से होकर गुजरेगी, हजारों यात्रियों को फायदा
रक्षाबंधन को लेकर ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ और यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने रीवा-भोपाल-रीवा के बीच तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों दिशाओं में यह स्पेशल ट्रेनें विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना होते हुए गंतव्य को जाएंगी।
रेलवे पीआरओ ने बताया कि गाड़ी 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 7.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी 02156 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन बुधवार 26 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
गाड़ी 02189 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 26 एवं 27 अगस्त को भोपाल स्टेशन से रात 22:25 बजे प्रस्थान कर रास्ते में दूसरे दिन सुबह 7.20 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी 02190 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 27 अगस्त को रीवा स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर रात 21 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी स्पेशल ट्रेन 29 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे चलाई जाएगी और सुबह 4.30 बजे भोपाल पहुंचेगी। 02154 रीवा-भोपाल
गाड़ी 02180 रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त को रीवा स्टेशन से शाम 18:35 बजे प्रस्थान दूसरे दिन भोपाल स्टेशन पर 4:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी 02179 भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेन 31 अगस्त 2026 को भोपाल स्टेशन से यत 22:25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रीवा स्टेशन पर सुबह 7:20 बजे पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के संचालन से भोपाल-रीवा-भोपाल के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।