शराब के नशे में माँ और बेटे में बिगड़ी बातचीत, गुस्से में आकर बेटे ने माँ को इतना पीटा की बच नहीं सकी
नशे में बेटे ने अपनी माँ से शराब पीने के लिए रूपये मांगे, लेकिन मना करने पर बेटा हैवान बन गया। उसने पत्थर और फूंकनी से माँ को तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं चली गई। मर्डर की सनसनीखेज वारदात से दहशत फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाते हुए जांच पड़ताल शुरू की गयी है।
घटना छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र से सामने आई है। पुलिस टीम के पहुंचने के दौरान महिला की डेड बॉडी घर में ही पड़ी हुई थी। पास ही पत्थर भी पड़ा था। आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। बताया जा रहा है की बीती रात 50 साल की महिला सुनीता बाई की उसके ही घर में पत्थर से जान ले ली गयी। उसके पति का निधन होने के बाद वह अपने बेटों के साथ रह रही थी।
बताया जा रहा है की आरोपी बेटा शराब के नशे में था। जिसने अपनी माँ से रूपये मांगे, लेकिन महिला ने पैसे देने से इंकार किया तो विवाद बढ़ गया। जिससे तैश में आकर बेटे ने पत्थर और चूल्हे में इस्तेमाल की जाने वाली फूंकनी से बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया। आसपस के लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
महिला के सिर और शरीर पर पत्थर से हमला किया गया था। बमनौरा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं बॉडी को पीएम के लिए भेजा था। मौके पर मौजूद आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है।------ मामले में छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने जानकारी दी।------