Sagar- राजश्री गुटखा के बहाने युवक ने महिला से किया गं दा काम, अब आरोपी को दस साल की सजा
सागर जिले में राजश्री गुटखा लेने के बहाने युवक बार-बार दुकान पर आता। एक दिन मौका पाकर महिला से जबरन संबंध बनाये और फोटो और वीडियो भी बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शोषण किया। अब आरोपी को दस साल की सजा सुनाई गयी है। साथ ही पांच हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। मामला सागर के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के भानगढ़ का है। सप्तम अपर जिला सत्र न्यायाधीश उत्तम कुमार डार्वी ने फैसला सुनाया। मामले में अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक ने पैरवी की। पीड़िता शादी शुदा है।
अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक के मुताबिक राहतगढ़ थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने अपने पति के साथ भोपाल के अयोध्यानगर थाने में आवेदन दिया था। वह वर्तमान में भोपाल में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। वह मूलतः राहतगढ़ थाना अंतर्गत भानगढ़ की रहने वाली है। उसके मोहल्ले में रहने वाला अनिल रजक जो घर से कुछ दूर रहता है। पीड़िता की किराने की दुकान है। जहां अनिल राजश्री लेने समेत अन्य चीजें लेने आता था। मोबाइल नंबर मिलने पर वह परेशान करता। बार-बार परेशानी के बाद दोनों में बात होने लगी। एक दिन अनिल रजक राजश्री गुटखा लेने के बहाने दुकान पहुंचा।
घर में कोई न होने के चलते मौका पाते ही वह पीड़िता को अंदर ले गया और जबरन संबंध बनाये। करीब दो बार जबरदस्ती और बाद में सहमति से संबंध बने। फिर आरोपी द्वारा फोटो मांगने पर उसने फोटो भेज दिए। पति को इस बारे में पता चलने पर बातचीत बंद हो गयी। चार जनवरी 2023 में दोनों के आख़िरी बार सम्बन्ध बने थे। लेकिन अनिल फिर भी शोषण कर रहा था। 13 जनवरी 2023 को पीड़िता पति और बच्चों के साथ भोपाल पहुंची। लेकिन आरोपी बार-बार फोन पर धमकी देकर फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिससे परेशान पीड़िता ने भोपाल के अयोध्यानगर थाने में शिकायत की थी। जहां जीरो पर कायमी करते हुए मामला राहतगढ़ थाने भेजा गया जहां एफआईआर दर्ज हुई। मामले की सुनवाई सप्तम जिला न्यायाधीश के समक्ष हुई। पैरवी अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक ने की। जिसके बाद आरोपी अनिल रजक को दस साल की सजा सुनाई गयी। वहीं पांच हजार का जुर्माना भी लगाया। आरोपी को जेल भेजा गया है।------