Sagar- पत्नी ने पति को गले लगाया माथे पर स्पर्श किया, घर का काम किया लेकिन कुछ देर बाद चल बसी पत्नी
सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गयी। बताया जा रहा है की उसने अपने पति को गले गलाया, माथे पर स्पर्श किया इसके बाद वह घर के काम करने लगी लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। जिससे परिवार गहरे सदमें है क्योंकि किसी भी तरह की कोई बात नहीं थी।
लेकिन महिला द्वारा जान देने के बाद से सभी हैरान हैं। ये पूरी घटना बीना के नौगांव से सामने आई है। बताया गया की अंजलि साहू उम्र 27 साल की संदिग्ध हालत में जान चली गयी। जबकि कुछ समय पहले ही वह बिलकुल सामान्य थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी बॉडी को अस्पताल भेजने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच के बाद ही असल वजहों का पता चल सकेगा।
पति राहुल साहू के मुताबिक अंजली ने उन्हें गले लगाया और माथे पर चूमा। इसके बाद वह घर के काम में लग गई। कुछ देर बाद परिवार के लोगों को अंजली की हालत का पता चला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद छोटी बजरिया पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई की गई और पीएम कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर टीकमगढ़ से अंजली के मायके पक्ष के लोग भी बीना पहुंचे।
परिजनों का कहना था की अंजली ने कभी किसी घरेलू परेशानी की शिकायत नहीं की थी। उसका करीब चार साल का बच्चा भी है। फिलहाल घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।------