Sagar- सब इंजीनियर की कमर्चारियों से अभद्रता, मोबाइल भी गिराया, थाने में हुई इंजीनियर की शिकायत !

 

सागर जिले के खुरई में नाली निर्माण की खुदाई के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों और सब इंजिनियर के बीच विवाद हो गया। मोबाइल से वीडियो बनाने के दौरान इंजीनियर ने हाथ मारकर मोबाइल गिरा दिया जिससे गहमागहमी और बढ़ गयी। नगर पालिका के कर्मचारियों ने शासकीय कार्य में बाधा डालने अभद्रता करने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। घटनाक्रम के दौरान का वीडियो भी सामने आया है।

 

 


दरअसल मामला खुरई के भगत सिंह वार्ड का है जहां नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान नगर पालिका कर्मचारियों और खुरई जनपद पंचायत की सब इंजीनियर जयंती राजपूत के बीच विवाद हो गया। कर्मचारियों ने खुरई थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

 

नगर पालिका कर्मचारियों के मुताबिक भगत सिंह वार्ड में नाली की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां रहने वाली जनपद पंचायत की सब इंजीनियर जयंती राजपूत मौके पर पहुंचीं और काम को लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनके साथ हाथापाई और अभद्रता की गई। आरोप है की सफाई मित्र अपना काम सही तरीके से कर रहे थे लेकिन सब इंजीनियर जयंती राजपूत ने अपनी दबंगई दिखाते हुए कर्मचारियों से विवाद करना शुरू किया और हाथापाई तक की। जिसके बाद गोपाल रैकवार, करण बाल्मीकि, राकेश बाल्मीकि और अंगद बाल्मीकि ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।------
खबर पढ़े जाने तक सब इंजीनियर जयंती राजपूत की ओर से कोई जानकारी सामने नहीं आई थी।------


By - sagar tv news
24-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.