घायल को सड़क पर पड़ा देख एसपी ने तत्काल रुकवाया वाहन, खुद अपने सरकारी वाहन भेजा अस्पताल

 

कहते हैं की मानवता का धर्म काफी बड़ा होता है कुछ इसी तरह की मिसाल एसपी ने भी पेश की है। सड़क पर घायल हालत में पड़े एक युवक को उन्होंने जब तड़पते हुए देखा तो तत्काल ही अपना रुकवाया और खुद अपने वाहन से घायल को जिला अस्पताल भेजा। मामला मुरैना जिले का है। जहां पुलिस कप्तान धर्मराज मीणा ने मानवता का परिचय दिया। दरअसल मुड़ियाखेड़ा क्षेत्र में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल होकर सड़क पर पड़ा हुआ था। वहां से गुजर रहे एसपी की नजर पड़ते ही उन्होंने अपना वाहन रुकवाया और घायल की मदद के लिए मौके पर पहुंचे। घायल की हालत गंभीर देख एसपी ने बिना एंबुलेंस का इंतजार किये उसे अपने सरकारी वाहन से स्पताल पहुंचाया।

 

 

बताया गया की एसपी धर्मराज मीना जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लेने भ्रमण पर निकले थे। तभी स्टेशन रोड पर मुड़ियाखेड़ा में उन्हें ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत हुई थी। जहां बाइक सवार एक व्यक्ति घायल होकर सड़क पर पड़ा था। जिस पर एसपी ने वाहन रुकवाते हुए घायल की हालत देखी। गनमैन और चालक की मदद से उसे वाहन में बैठाया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिससे उसे समय पर इलाज मिल सका। खुद एसपी ने उसके इलाज की जानकारी भी ली।

 

 

एसपी ने जो काम किया वह वाकई काबिले तारीफ है। उन्होंने न सिर्फ एक घायल की बल्कि फ़र्ज़ निभाते हुए मानवीय भूमिका निभाई। उन्होंने ये सन्देश भी दिया की पुलिस की जिम्मेदारी सिर्फ अपराध रोकना या कानून व्यवस्था तक ही सीमित नहीं है। ऐसे समय में मदद करना भी महत्वपूर्ण दायित्व है।

 

 


By - Sagar tv news
23-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.