बैगा बच्चों की मौ त पर सरकार सख्त! CMHO और मलेरिया अधिकारी पर कार्रवाई, मछुरदा पहुंचे डिप्टी सीएम

 

 

एमपी के बालाघाट के बिरसा विकासखंड के मछुरदा में बीमारी से प्रभावित बैगा परिवारों के बीच पहुंचे उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हालात का जायजा लिया। बैगा बच्चों की मौत के मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है।

उप मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी स्वास्थ्य, सामाजिक और बच्चों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मछुरदा पहुंचकर उप मुख्यमंत्री ने बैगा परिवारों से बच्चों के टीकाकरण, पोषण, स्वच्छता और शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके प्रति सरकार की पूरी संवेदना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी मामले को गंभीरता से लिया है।

 

 

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों का नियमित टीकाकरण कराने और उन्हें स्कूल भेजने की अपील की। साथ ही साफ-सफाई और पौष्टिक आहार को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। इसी दौरान उप मुख्यमंत्री ने मछुरदा के उप स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए, ताकि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

 

 

वहीं पत्रकारों से चर्चा में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बताया कि बालाघाट के जिला टीकाकरण अधिकारी को बदला गया है और जिला मलेरिया अधिकारी को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि बैगा बच्चों की मौत के मामले की जांच होगी और अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने प्रभावित क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण के लिए भी अभियान तेज किया है। बिरसा क्षेत्र के 38 गांवों में दवा का छिड़काव, घर-घर सर्वे और बीमार लोगों की जांच की जा रही है। प्रभावित गांवों में विशेष टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा बच्चों के पोषण को लेकर भोपाल में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ बढ़ाने और आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में भी कदम उठाए जाएंगे। मछुरदा दौरे के दौरान अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सरकार ने साफ संकेत दिया कि बैगा परिवारों की स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर अब सिर्फ दावे नहीं, बल्कि जवाबदेही और कार्रवाई भी होगी।


By - sagar tv news
23-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.