शक्कर कारखाना आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, बोले एक लाख किसान जुटाओ, मैं भी आऊंगा

 

 

एमपी के मुरैना जिले के कैलारस शक्कर कारखाने को दोबारा शुरू कराने की मांग अब बड़ा राजनीतिक आंदोलन बनती जा रही है। विधायक पंकज उपाध्याय के आमरण अनशन के बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन पर आंदोलन को समर्थन दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस एक लाख किसानों को जुटाने की तैयारी करे, वे खुद कैलारस आकर किसानों के आंदोलन में शामिल होंगे। आंदोलन को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिला है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन पर विधायक पंकज उपाध्याय से बातचीत कर उनके आमरण अनशन और शक्कर कारखाना शुरू कराने की मांग का समर्थन किया।

 

दरअसल, विधायक पंकज उपाध्याय 15 अगस्त से कैलारस शक्कर कारखाना दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और किसान आंदोलन में पहुंचे। पटवारी ने मोबाइल फोन के जरिए राहुल गांधी को सभा से जोड़ा, जहां राहुल गांधी ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए किसानों को एकजुट करने की बात कही।

 

 

जीतू पटवारी ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाना हजारों किसानों और मजदूरों की आजीविका से जुड़ा है। सरकार को सहकारी क्षेत्र में कारखाना दोबारा चलाने के आदेश जारी करने चाहिए। उन्होंने किसानों से हर घर से दो लोगों को आंदोलन में शामिल करने का आह्वान किया। शुक्रवार को हजारों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कैलारस पहुंचे। इसी दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पुलिस से बहस के बाद किसानों ने एमएस रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोक दीं और सड़क पर बैठ गए। इससे करीब आधे घंटे से ज्यादा समय तक जाम की स्थिति बनी रही।

 

 

अब आंदोलनकारियों ने 22 अगस्त को पूरे मुरैना जिले में बंद और 775 गांवों में हड़ताल का आह्वान किया है। कई विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने बंद को समर्थन देने की बात कही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार शक्कर कारखाना दोबारा शुरू करने को लेकर ठोस फैसला नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं राहुल गांधी की एंट्री के बाद कैलारस का यह आंदोलन अब प्रदेश की सियासत में भी बड़ा मुद्दा बनता नजर आ रहा है।

 

योगेश पाराशर


By - sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.