स्कूल में सिलेंडर में आग, 265 बच्चों की जान थी मुसीबत में, मसीहा बन विधायक खींच लाये जलता सिलेंडर

 

स्कूल में पढ़ाई चल रही थी की सिलेंडर में आग भड़कने से 265 बच्चों पर ख़तरा मंडरा गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था की आखिर सिलेंडर को कैसे अलग किया जाए या आग कैसे बुझाई जाए। लेकिन फिर कांग्रेस विधायक मसीहा बनकर पहुंचे और खुद अपनी जान की बिना परवाह किये स्कूल के अंदर जाकर जलते हुए सिलेंडर को बाहर निकाला। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना एमपी के हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र की है। जहां कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने अपनी जान जोखिम में डाली। लेकिन एक ख़तरा जरूर टाल दिया।

 

 

बताया गया की प्राथमिक स्कूल खुदिया में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी थी। जिससे सभी घबरा गए। आसपास और मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। सभी को 265 बच्चों के सुरक्षा की चिंता सता रही थी। समय रहते ध्यान नहीं दिया जाता या लापरवाही की जाती तो सिलेंडर फटने से बड़ी भायवह घटना घट सकती थी।

 

इसी बीच जब विधायक अभिजीत शाह को जानकारी मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले पानी से आग बुझाने की कोशिश की, इसके बाद धुंए के बीच पहुंचकर समय रहते सिलेंडर को बाहर खींच लाये। जिससे संभावित ख़तरा टला, साथ ही सभी की जान में जान आई। विधायक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए साहसिक कार्य किया।

 

 

घटना के बाद विधायक अभिजीत शाह ने कहा की उस समय यह नहीं सोचा कि उनके साथ क्या हो सकता है। सामने स्कूल के बच्चे थे और मन में सिर्फ एक ही बात थी कि किसी भी बच्चे को कुछ नहीं होना चाहिए। वहीं सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

 

 


By - Sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.