सागर- आठ दिन पहले उज्जैन जाने का कहकर निकला था युवक, फिर रेल्वे ट्रैक पर मिला ! | SAGAR TV NEWS |
सागर जिले के बीना क्षेत्र में रेल्वे ट्रैक पर एक डेड बॉडी पड़ी हुई मिली। लेकिन करीब तीन घंटे तक ये साफ़ नहीं हो पाया की आखिर क्षेत्राधिकार किसका है। जिस वजह से देर पर देर होती रही लेकिन किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं की जा सकी। दोनों पुलिस टीमें एक दूसरे का मुंह ताकती रही। युवक की जान किन परिस्थितियों में गयी है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।
बताया जा रहा है की घटना बीना-सागर रेल्वे ट्रैक से सामने आई है। मृतक की शिनाख्त आशीष गोस्वामी के रूप में हुई है जो करीब आठ दिन दिन पहले उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसका कहीं कुछ पता नहीं था। ट्रैक पर बॉडी पड़े होने की सूचना मिलने के बाद करीब तीन घंटे तक जीआरपी और सिटी पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर दोनों पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। लेकिन कार्रवाई किस थाना क्षेत्र की पुलिस करेगी। इसे लेकर काफी समय तक असमंजस बना रहा।
युवक की पहचान 35 साल के आशीष गोस्वामी के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक वह करीब आठ दिन पहले उज्जैन जाने की बात कहकर घर से निकला था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। बताया गया की बाद में मामला बीना सिटी पुलिस के क्षेत्र का माना गया। शुरूआती तौर पर ट्रेन से हादसे की आशंका जताई जा रही है। घटना की वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।------