सागर- बारात में नाचने की बात पर मारपीट फिर मर्डर, तीन आरोपियों को आजीवन कारावास,25 हजार जुर्माना
सागर जिले के खुरई के बांदरी थाना अंतर्गत बारात में नाचने के दौरान कुछ युवकों में विवाद हुआ था। बातचीत इतनी बिगड़ गयी थी की जमकर मारपीट हो गयी थी। जहां थप्पड़ का बदला मर्डर से लिया गया था। अब इस मामले में कोर्ट ने सजा का एलान किया है। जहां तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गयी है। इसके अलावा 25-25 हजार रूपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। बताया गया की ये पूरी वारदात बांदरी थाना क्षेत्र के पिठौरिया गांव में हुई थी। मर्डर के इस मामले में द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान की अदालत ने तीन आरोपियों को सजा सुनाई है।
जानकारी के मुताबिक बारात में नाचने को लेकर युवक का विवाद का हुआ था। इस दौरान शरद तिवारी ने बंटी रजक को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने के लिए बंटी ने विनोद रजक और देवेन्द्र रैकवार के साथ मिलकर शरद को बेल्ट और पत्थरों से बेरहमी से पीटा था। जिससे उसकी जान चली गई थी। मामला दर्ज होने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं मामले में घटना का वीडियो अहम सबूत बना था।
द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान की अदालत ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास के साथ 25-25 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। तीनों आरोपी जेल में थे। इसलिए उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फैसला सुनाया गया।