एक करोड़ 20 लाख में प्राइवेट पार्ट बेचने किया मर्डर, आरोपी को घर लेकर पहुंची पुलिस, टीम की सर्चिंग !
हाल ही में एक चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ जहां एक करोड़ बीस लाख रूपये में कथित प्राइवेट पार्ट बेचने को लेकर एक युवक का मर्डर किया गया था। इस मामले में पुलिस की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस टीम आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची। जहां एसीपी समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। ये पूरा मामला राजधानी भोपाल का है। जहां छोटे तालाब के धोबीघाट के पास किशोर का मर्डर हुआ था। पुलिस ने आरोपी के घर की सर्चिंग की। बताया गया की वारदात के बाद आमिर कुरैशी सीधे घर पहुंचा था और यहां नहाने के बाद उसने कपड़े बदले थे। पुलिस इन्हीं कपड़ों की तलाश और जब्ती के लिए उसे घर लेकर पहुंची थी।
पुलिस की माने तो वारदात के दौरान आरोपियों ने किशोर के मर्डर के बाद उसके प्राइवेट पार्ट निकालने की कोशिश की थी। ऐसे में पुलिस मर्डर के समय पहने गए कपड़ों को महत्वपूर्ण साक्ष्य मानकर तलाश रही है। टीम यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने कपड़ों को धोने, साफ करने या छिपाने का प्रयास तो नहीं किया।
बीते गुरुवार को श्यामला हिल्स और तलैया थाना पुलिस टीम आरोपियों को लेकर धोबीघाट पहुंची थी। पुलिस ने घटनाक्रम दोहरवाया और पूछा कि मर्डर के बाद बॉडी से अंग निकालकर उन्हें किस रास्ते से ले जाया गया और तालाब में किस जगह फेंका गया। बताये गए स्थान पर पुलिस ने प्राइवेट पार्ट की तलाश की गोताखोरों की मदद से भी सर्चिंग कराई लेकिन अभी तक अंग बरामद नहीं हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने आमिर कुरैशी 18 साल और जोहेब खान 20 साल को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों को भी हिरासत में लिया है।
पुलिस का दावा है की जोहेब ने आमिर और नाबालिगों को मोबाइल पर एक वीडियो दिखाकर बेहोश व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट निकालने का तरीका बताया था। इसके बाद करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए में प्राइवेट पार्ट बेचने का लालच दिया। 15-16 साल के युवक की तलाश करने को कहा गया। बीते 6 अगस्त को दो विधि-विरुद्ध बालक इकबाल मैदान पहुंचे। जहां किशोर पेन और चाबी के छल्ले बेचता था। उसे लड़ाई के लिए साथ चलने और बदले में 100 रुपए देने का लालच दिया। रास्ते में रेतघाट के पास आमिर और दो अन्य नाबालिग भी उनके साथ हो गए।
चारों किशोर को गिन्नौरी और किलोल पार्क होते हुए छोटे तालाब के धोबीघाट ले गए। मर्डर के बाद आमिर ने जोहेब को कॉल किया लेकिन वह नहीं पहुंचा और वीडियो के अनुसार कार्यवाई करने कहा। जिस पर बॉडी से प्राइवेट पार्ट निकालकर थैली में रखे, जिन्हे बेचने की कोशिश की गयी। सफलता न मिलने पर उन्हें छोटे तालाब में फेंक दिया। इसके बाद 10 अगस्त को बॉडी मिली। वहीं 15 अगस्त को टैटू से उसकी पहचान हुई।------ फ़िलहाल पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच भी की जा रही है।