मशहूर होने की ऐसी चाहत, सड़क पर लेटकर बनाई रील रुका ट्रैफिक, अब पुलिस कार्यवाई की तैयारी में
रील का खुमार, सोशल मीडिया पर मशहूर होने की चाहत, जूनून भी ऐसा वैसा नहीं बल्कि ऐसा की युवती ने सड़क पर लेटकर ट्रैफिक ही रोक दिया। यकीन न हो तो आप इन तस्वीरों को ही देख लीजिये। जिसमें एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने ट्रैफिक रोकते हुए ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो बनाया। जो अब सोशल मीडिया से पर तेजी से वायरल हो रहा है और पुलिस कार्यवाई करने की तैयारी में है। मामला इंदौर से सामने आया।
युवती ने ट्रैफिक सिग्नल पर वाहनों के आगे जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर ट्रैफिक रोका और रील शूट की। ये प्रकृति गौर नाम की इंफ्लुएंसर बताई जा रही है। जिसके सोशल मीडिया पर करीब 8 हजार फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो के बाद क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने संज्ञान लेते हुए कहा की इस तरह वीडियो बनाना गलत और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है।
बताया गया की इंदौर शहर के व्यस्त लैंटर्न चौराहे पर एक युवती ने ट्रैफिक सिग्नल के बीच जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर वीडियो शूट कराया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें युवती वाहनों के सामने सड़क पर लेटी दिखाई दे रही है। जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित होता नजर आया।
इंफ्लुएंसर प्रकृति गौर के इस तरह से रील बनाने पर लोगों ने आपत्ति जताई। इसे ट्रैफिक नियमों की खुली अनदेखी बताया।
दूसरी तरफ इस मामले में संज्ञान लेते हुए क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने युवती की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि इस तरह सार्वजनिक सड़क पर वीडियो बनाकर यातायात बाधित करना और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पूरी तरह गलत है। युवती की जानकारी जुटाई जा रही है नियमानुसार कार्रवाई की तैयारी है।------