पूर्व मंत्री के घर के पास फायरिंग, भांजे की मौत, शव रखकर SP ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

 

एमपी के मुरैना शहर के रामनगर में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह डंडौतिया के घर के पास दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोलीबारी में मामा-भांजा घायल हो गए। गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किए गए भांजे आर्यन उर्फ अक्षय मुदगल की शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके मामा सुनील डंडौतिया के पैर में गोली लगी है। घटना के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर मुरैना SP कार्यालय पहुंच गए और करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों के साथ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब 9 बजे रामनगर में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सुनील डंडौतिया अपने भांजे अक्षय मुदगल और दोस्त हीरा सिकरवार के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान भूरा कांकोलिया और विजय शर्मा हथियार लेकर वहां पहुंचे। पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्ष अलग-अलग गलियों में पहुंचे और फायरिंग शुरू हो गई। पूर्व मंत्री के घर वाली गली में कथित तौर पर विजय शर्मा और भूरा कांकोलिया ने फायरिंग की। गोली अक्षय की कोहनी और सुनील के पैर में लगी। गंभीर रूप से घायल अक्षय को पहले जिला अस्पताल और फिर ग्वालियर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

 

 

 

पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से भूरा कांकोलिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग में लाइसेंसी बंदूकों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। वहीं मृतक के परिजनों ने स्टेशन रोड थाने के तीन आरक्षकों पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपों की जांच की जाएगी और तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई होगी।

 

 

 

 

 

शव SP कार्यालय के बाहर रखकर परिजनों ने आरोपियों के मकान तोड़ने, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने, जब्त बंदूकें वापस करने और अन्य आरोपियों के नाम FIR में जोड़ने की मांग की। SP धर्मराज मीना के उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। DSP मुख्यालय विजय भदौरिया ने बताया कि मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज है, एक गिरफ्तार हो चुका है और अन्य लोगों तथा पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.