सागर कलेक्टर का एक्शन मोड ! राशन दुकान से अस्पताल तक व्यवस्थाओं की पड़ताल, दिए सख्त निर्देश

 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल शुक्रवार को सागर जिले के जैसीनगर क्षेत्र के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने राशन दुकान से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचकर सरकारी सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबसे पहले कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली की राशन दुकान का निरीक्षण किया। उन्होंने ई-पॉस मशीन, राशन वितरण प्रक्रिया, खाद्यान्न के स्टॉक और भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली। कलेक्टर ने राशन कार्डधारियों से जुड़े रिकॉर्ड भी देखे और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा में राशन मिले।

 

 

 

 

उन्होंने दुकान पर लगी तौल मशीन का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि तौल मशीन का आवश्यक सत्यापन और प्रमाणित तौल संबंधी प्रमाण-पत्र या स्टिकर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राशन की मात्रा को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। इसके बाद कलेक्टर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैसीनगर पहुंचीं। यहां उन्होंने डॉक्टरों की उपस्थिति, ड्यूटी रोस्टर और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ की उपलब्धता की भी जानकारी ली गई।

 

 

 

 

कलेक्टर ने इंजेक्शन कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, OPD, ड्यूटी रूम, दवा वितरण कक्ष और औषधि भंडार का निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं के स्टॉक के साथ उनकी एक्सपायरी डेट भी जांची और दवाओं का व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मरीजों से सीधे बातचीत कर कलेक्टर ने उपचार, डॉक्टरों की उपलब्धता, दवाओं और जांच सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। इसके साथ ही नेत्र परीक्षण कक्ष, प्रसव पूर्व प्रतीक्षा कक्ष और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष में साफ-सफाई, उपकरण, दवाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

अस्पताल के कुछ हिस्सों में पानी गिरने और रिसाव की स्थिति मिलने पर सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक सुधार कराने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित सेवाओं को सुरक्षित ब्लॉक में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने नर्सिंग स्टाफ से कहा कि महिलाओं और उनके परिवारों को प्रसवोत्तर देखभाल की जानकारी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर मरीज को समय पर उपचार, जरूरी दवाएं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत CEO विवेक केवी, एसडीएम नवीन ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर मोना दांगी, CMHO सहित संबंधित अधिकारी और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


By - sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.