Sagar- खुरई में कानून-व्यवस्था पर DIG का फोकस, जनप्रतिनिधि बोले थानों में बढ़े पुलिस बल, ट्रैफिक व्यवस्था हो दुरुस्त

 

सागर जिले के खुरई शहर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए सागर रेंज के उप महानिरीक्षक शशीन्द्र सिंह चौहान ने शुक्रवार को खुरई के शहरी थानों का निरीक्षण किया। जन विश्वास अभियान के तहत हुए इस दौरे में DIG ने सिर्फ थानों की व्यवस्थाओं का जायजा ही नहीं लिया, बल्कि जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों से सीधे संवाद कर शहर की पुलिस व्यवस्था की जमीनी जरूरतों को भी समझा।

 

 

 

 

संवाद के दौरान जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने शहर की कानून-व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे DIG के सामने रखे। जनप्रतिनिधियों ने सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी और उपज मंडी स्थित पुलिस चौकी पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की जरूरत बताई। इसके अलावा शहर के अलग-अलग चौराहों पर लगे यातायात संकेतकों को दुरुस्त कराने की मांग भी रखी गई।

 

 

 

 

वहीं पत्रकारों ने दोनों शहरी थानों में पुलिस बल बढ़ाने और शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस बल उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। DIG शशीन्द्र सिंह चौहान ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का भरोसा दिलाया। इसके बाद DIG ने खुरई के शहरी थानों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, कंप्यूटर कक्ष, महिला डेस्क, हवालात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनके कामकाज और समस्याओं की जानकारी भी ली।

 

 

 

 

DIG ने पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई करते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग पर जोर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। DIG ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पुलिस को आम जनता के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार रखते हुए प्रभावी, जवाबदेह और जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करनी होगी। इस दौरान SDOP प्रवीण अस्थाना समेत खुरई शहर और ग्रामीण थाने के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


By - sagar tv news
22-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.