सिंचाई मोटर सुधारने गया था बेटा, बचाने गए पिता भी चल बसे, पूरे गांव में पसरा मातम | SAGAR TV NEWS |
खेत में बोरबेल के गड्ढे में सिंचाई मोटर सुधारने उतरे पिता-पुत्र की दुखद जान चले जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पूरे गांव में मातम छा गया। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है की दोनों की जान जहरीली गैस की वजह से गयी है या करंट लगने से उन्होंने दम तोड़ा। पीएम रिपोर्ट के बाद ही ये साफ़ हो सकेगा। ये दर्दनाक हादसा पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के नारायणपुरा गांव से सामने आया है। बताया गया की पिता-पुत्र करीब 12 से 12 फ़ीट गहरे गड्ढे में मोटर सुधारने उतरे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान उजागर लाल वर्मन 55 साल और उनके पुत्र अतुल वर्मन 30 साल के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक बोरवेल में पानी न आने के कारण पहले पुत्र अतुल नीचे उतरा था। जो उतरते ही अचानक अचेत हो गया। उसे बचाने पिता उजागर लाल भी नीचे उतरे और वह भी बेहोश हो गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद ग्रामीणों और डायल-100 की मदद से दोनों को बाहर निकालकर सामुदायिक अस्पातल पवई ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की मुख्य वजहों पर संशय बना हुआ है परिजनों को आशंका है कि मोटर से फैले करंट की चपेट में आने से यह दुर्घटना हुई या फिर फिर गड्ढे में ऑक्सीजन की कमी या दम घोटने वाली गैस के जमाव को भी संभावित कारण माना जा रहा है।
पवई बीएमओ डॉ. सुरेश सोनी का कहना है की दोनों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जान जाने सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
परिजनों ने बताया की बोरबेल ठीक करने गहरे गड्डे में उतरे थे। जहां पहले लड़का बेहोश हुआ। उसे बचाने उतरे पिता भी बेहोश हो गए। अस्पताल पहुंचने पर दोनों की जान जा चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू की है।