विवादों में घिरी DSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन पर FIR दर्ज, विभागीय जांच रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन

 

विवादों में घिरने वाली IPS अधिकारी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें बढ़ गयी है। उन पर एफआईआर दर्ज की गयी है। नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस बात की पुष्टि कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने की है। डीएसपी नेहा पर दवाब देकर मर्डर के आरोपी की सवा पांच एकड़ जमीन को कौड़ियों के भाव डील करने का आरोप है। भोपाल सतर्कता शाखा की शिकायत और जबलपुर जोन के निर्देश पर कटनी के कुठला थाने में CSP समेत क्षितिज राज और मारूफ अहमद पर धोखाधड़ी, दबाव बनाने और आपराधिक सांठगांठ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यवाई के निर्देश दिए हैं।

 

 

दरअसल ये पूरा मामला कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में एक मर्डर के आरोपी की बेशकीमती जमीन के सौदे से जुड़ा है। शिकायत और विभागीय जांच में सामने आया कि 82 लाख 86 हजार सरकारी गाइड लाइन की जमीन को पद और रसूख का इस्तेमाल कर महज 18 लाख 20 हजार रुपये में रजिस्ट्री करवा ली गई। इसमें कागजों पर 15 लाख रुपये चेक के माध्यम से और 3.20 लाख रुपये नकद देना दर्शाया गया।

 


बता दें की एक युवक के मर्डर के मामले में मुख्य आरोपी आकाश लोधी को गिरफ्तार किया गया था। डिफॉल्ट जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आकाश लोधी ने आरोप लगाया की गिरफ्तारी के बाद DSP नेहा पच्चीसिया ने उसके परिवार पर जमीन बेचने का दबाव बनाया। पिता रमेश लोधी को दो दिन तक DSP के घर बैठाकर रखा गया। बाद में सरकारी वाहन से कन्हवारा गांव स्थित करीब 2.15 हेक्टेयर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई।आकाश के मुताबिक करीब 82 लाख रुपये गाइडलाइन कीमत वाली जमीन का सौदा 1 करोड़ 7 लाख रुपये में कराया गया। रजिस्ट्री के समय केवल 15 लाख रुपये का चेक दिया गया।

 

जबकि बाकि 92 लाख रुपये सात दिन में देने का आश्वासन दिया गया। पैसे न मिलने पर उसके पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की और नामांतरण पर आपत्ति दर्ज कराई। जिसके बाद उन्हें और उनके दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शिकायत पर आई जी ने मामले की जांच आईपीएस अनु बेनीवाल एडिशनल एसपी जबलपुर को जांच सौंपी थी। जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जमीन का क्रेता मारूफ अहमद हनफी के खाते में रकम नेहा पच्चीसिया के संबंधी कथित पार्टनर क्षितिज राज के अकाउंट से 15 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए। पीड़ित रमेश लोधी जब एक आपराधिक मामले की जांच का सामना कर रहे थे। तभी उनसे औने-पौने दामों में जमीन बेचने का दबाव बनाया गया।

 

 

डीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ शिकायतों पर जांच की शुरुआत एक ट्रांसपोर्ट व्यवसायी की अवैध वसूली की शिकायत से शुरू हुई थी। जांच के बाद दूसरा जमीन का ये मामला सामने आया। जिसमें अब DSP समेत तीन पर मामला दर्ज हुआ।

 

 


By - Sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.