सागर- पुरव्याऊ जनता स्कूल के पास कट्टा लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

 

सागर में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जनता स्कूल के पास घेराबंदी कर एक युवक को 315 बोर के अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जनता स्कूल के पास एक व्यक्ति झोले में अवैध देशी कट्टा लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

 

 

स्वतंत्र साक्षी की मौजूदगी में संदिग्ध की तलाशी ली गई। पूछताछ में उसने अपना नाम राज सोनी, उम्र 24 वर्ष, निवासी रविशंकर वार्ड, थाना मोतीनगर, सागर बताया। उसके झोले की तलाशी लेने पर उसमें 315 बोर का एक देशी कट्टा मिला। पुलिस ने आरोपी से हथियार रखने के संबंध में लाइसेंस और अन्य दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने करीब 5 हजार रुपए कीमत का अवैध कट्टा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

मामले में सिटी कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 0181/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 25(1-B)(b) और 27 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत कर रहे हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष सिंघल, उप निरीक्षक राकेश सिंह राजपूत समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका से हुई। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

 


By - Sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.