Sagar- ड्राईवर के घर मिले करोड़ो रूपये मामले में मौसा मौसिया सहित 4 FIR दर्ज, जांच शुरू SAGAR TV NEWS

 

सागर में ड्राइवर के घर से मिले करोड़ों रुपये के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। तिली तिगड्डा के पास ड्राइवर सौरभ अहिरवार के मकान से बरामद करीब 3.2 करोड़ रुपये की नकदी को लेकर लोकायुक्त ने चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में भोपाल के रिटायर्ड इंजीनियर रमेश कुमार अहिरवार और उनकी पत्नी सहोद्रा बाई समेत चार लोग शामिल हैं।

 

 

दरअसल, 16 अगस्त को गोपालगंज पुलिस को तिली क्षेत्र में हथियार होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने सौरभ के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान अलमारी में रखे बैगों से नोटों की गड्डियां बरामद हुईं। जब पुलिस ने रकम गिनी तो करीब 3.2 करोड़ रुपये देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए।

 

 

पूछताछ में परिजनों ने दावा किया कि यह रकम भोपाल निवासी रिश्तेदार रिटायर्ड इंजीनियर रमेश अहिरवार की है। हालांकि, रमेश ने इस दावे को खारिज करते हुए रकम से अपना संबंध होने से इनकार किया।

 

 

अब लोकायुक्त ने जब्त नकदी के साथ वह अलमारी भी अपनी कस्टडी में ले ली है, जिसमें नोटों से भरे बैग मिले थे। मामले की जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। टीम नकदी के स्रोत और संबंधित लोगों की संपत्ति का पूरा हिसाब खंगाल रही

 

 


By - Sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.