पांच दिनों से जारी बारिश ने बिगाड़े हालात, डैम के पांच गेट खोले गए, सभी नदी नाले अपने शबाव पर

 

कहीं-कहीं इंद्रदेव ज्यादा ही मेहरबान हैं। जिससे लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। पांचवे दिन बारिश जारी रहने से अब जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सभी नदी नाले भी उफान पर आ गए हैं। तस्वीरें पन्ना जिले से सामने आई हैं। जहां बारिश मुसीबत भरी साबित हो रही है। पुल पर पानी होने से दर्जनों गाँवों का शहर से संपर्क टूट गया। निचले इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 


जिले की प्रमुख नदियां केन, मिढ़ासन, व्यारमा और पतने उफान पर हैं। तेंदुघाट बांध के जलस्तर में वृद्धि के बाद पांच गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। प्रशासन ने नदी-नालों और पुल-पुलियों पर पानी होने की स्थिति में लोगों से उन्हें पार न करने की अपील की है। वहीं भारी बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए पन्ना कलेक्टर उषा परमार ने 21 और 22 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के तहत सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त, नवोदय और सीबीएसई स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के बच्चों का अवकाश रहेगा।

 

 

बताया जा रहा है की पन्ना जिला मुख्यालय से 100 किलोमीटर दूर शाहनगर क्षेत्र में केन नदी के उफान पर होने से शाहनगर-बोरी मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ है। पुल के ऊपर पानी आने से मार्ग बाधित हो गया। दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ। शाहनगर थाना प्रभारी रवि सिंह जादौन ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों और क्षेत्रवासियों से जलभराव वाले पुलों को पार न करने की अपील की। वहीं पुल पार न कर पाने वाले यात्रियों के लिए पुलिस प्रशासन ने शाहनगर स्थित संदीपनी स्कूल में रुकने और भोजन की व्यवस्था कराई है।

 


जबकि जिले के कई निचले इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के जलस्तर और पुल-पुलियों पर पानी की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

 

 


By - Sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.