भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, बोले कुछ महिलाएं 76 लगवाने के लिए आती हैं, मंच से कहे अपशब्द !
अपने बयानों को लेकर चर्चाएं बटोरने और सुर्ख़ियों में रहने वाले भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक और विवादित बयान सामने आया है जो जमकर चर्चाओं में बना हुआ है। एक दफा फिर उन्होंने बिगड़े बोल बोले। सामने आये कथित वायरल वीडियो में वह कहते नज़र आ रहे हैं की कुछ महिलाएं उनके पास 76 लगवाने के लिए आती हैं।
उन्होंने कहा की अपने बेटे से भी ऐसी महिलाओं से दूर रहने को कहा है। बताया जा रहा है की विधायक ने बयान शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील में पहुंचे एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल वह पाल समाज द्वारा आयोजित बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले की खनियाधाना तहसील में बीते गुरुवार को पाल समाज की बैठक का आयोजन किया गया था। जो अहिल्याबाई की मूर्ति तोड़ने को लेकर हुआ था। बैठक में पिछोर भाजपा विधायक प्रीतम लोधी भी शामिल हुए l जिसमें प्रीतम लोधी मंच से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि लोग कुछ महिलाओं को डाक बंगला पर भेज देते हैं। जिससे मैं उनके सामने विवाद करें और अगर वह उनसे कुछ कहें तो उन पर केस दर्ज करवा दें l
यही नहीं उनका कहना है कि कुछ महिलाएं तो इस फिराक में आती है कि उन पर 376 का मुकदमा दर्ज करवा दें l विधायक प्रीतम लोधी ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने अपने बेटे राकेश से भी कहा है कि इस तरह की महिलाओं से बचकर रहें और होशियार रहें l वह कुछ अपशब्द बोलते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। प्रीतम लोधी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है l------