बायपास पर लगा महाजाम, 200 ट्रक, सैंकड़ों वाहन जाम में फंसे, सुबह से पुलिस और प्रशासन मोर्चे पर डटा

 

बायपास पर रात के समय ऐसा जाम लगा की लोग पस्त पड़ गए। सड़क पर दो सौ से ज्यादा ट्रक खड़े होने से महा जाम की स्थिति बन गयी। गुरुवार रात करीब दस बजे से कई सैंकड़ों वाहन भी फंस गए। स्थिति कुछ ऐसी थी की कुछ लोगों की ट्रेन तक छूट गयी और उन्हें बेरंग लौटना पड़ा। जाम को खुलवाने सुबह से पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। ये तस्वीरें एमपी के रीवा जिले की हैं। जहां चोरहटा बाईपास पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ।

 

 

बताया गया की सतना-रीवा रोड स्थित चोरहटा बाईपास पर रात करीब 10 बजे से लंबा जाम लगा। जो यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। कई किलोमीटर तक सिर्फ वाहन ही खड़े नज़र आ रहे थे। जिसमें तकरीबन 200 से ज्यादा ट्रक और अन्य भारी वाहन फंसने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालातों को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह से ही मौके पर डटी रही।

 

 

 

 

यातायात को सामान्य कराने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। एडिशनल एसपी भावना मरावी ने भी सुबह करीब 7 बजे चोरहटा बाईपास पर पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया था। लगातार जाम में फंसे वाहनों को निकलने की कोशिश जारी थी। बताया जा रहा है की चोरहटा बाईपास पर भारी वाहनों का बढ़ता दबाव पहले भी यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन चुका है। बीहर नदी पुल से जुड़ी यातायात पाबंदियों और भारी वाहनों के दबाव के कारण इस मार्ग पर जाम की स्थिति लगातार सामने आती रही है। खबर पढ़े जाने तक टीमें जाम खुलवाने में डटी हुई थी।

 

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक रीवा के चोरहटा बाईपास पर लगातार हो रही भारी बारिश, जलभराव और ओवरब्रिज निर्माण के चलते बने डायवर्जन मार्ग पर पानी भरने से 5 किलोमीटर से भी लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लगा। इस महाजाम से सैंकड़ों लोग प्रभावित हुए।------


By - sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.