बाइक पर बच्चे को बैठाकर दुकान पहुंचा युवक, गुटखे से भरा कार्टून ले भागा, CCTV में हुआ कैद
एक युवक बच्चे को बाइक पर बैठाकर दुकान पहुंचता है वह पहले दुकान के अंदर जाता है फिर बाहर आता है यहां-वहां देखता है। इसके बाद दुकान से राजश्री गुटखे से भरा हुआ एक कार्टून लेकर चम्पत हो जाता है। ये पूरी घटना शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र से सामने आई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है की अज्ञात युवक करीब 9 हजार 2 सौ रूपये के गुटखे लेकर फरार हुआ। इस पूरे घटनाक्रम को तकरीबन एक मिनिट 40 सेकंड में अंजाम दिया गया। पीड़ित व्यापारी ने इस बात की शिकायत कोलारस पुलिस थाने में की है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुरी जिले के कोलारस क्षेत्र में किराना की दुकान से राजश्री गुटखे का कार्टून चोरी किया गया है। भले ही बहुत ज्यादा बड़ी चोरी नहीं हुई हो। लेकिन चोरी तो चोरी ही होती है। दुकान के पास ही लगे कैमरे में साफ़ देखा जा सकता है की एक युवक मासूम बच्चे को बाइक पर बैठाकर दुकान पहुँचता है। बच्चा बाइक पर ही बैठा रहता है जबकि युवक पहले दुकान के अंदर जाता है फिर बाहर आता है।
जब वह देखता है की आसपास कोई भी मौजूद नहीं है तो दुकान के अंदर जाकर राजश्री गुटखे से भरा कार्टून उठाता है। और मोटर साइकिल पर आगे रखकर रफू चक्कर हो जाता है। इस पूरी घटना को सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। गुटके की कीमत 9 हजार दो सौ रूपये बताई जा रही है। फिलहाल कोलारस थाना पुलिस में शिकायत की गयी है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।------