घरों में झाड़ू-पोछा करने वाली महिलाएं निकली शातिर चोर, भीड़भाड़ वाली जगह करती थी चोरी, मंगलसूत्र बरामद

 

घरों में जाकर झाड़ू पोछा का काम करने वाली दो शातिर महिलाओं को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। ये वो महिलाएं हैं जो भीड़भाड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गहने छीनने और घरों में काम करने के बहाने से चोरी करती थी। महाराष्ट्र निवासी दो महिलाओं को राजधानी भोपाल पुलिस ने पकड़ा है। जिनके पास से हाल में एक महिला को धक्का देकर लूटा गया डेढ़ तोला करीब दो लाख रूपये कीमत का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद किया गया है। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गैंग का खुलासा किया। पूछताछ में सामने आया की महाराष्ट्र के शेगांव निवासी दोनों महिलाएं जयश्री सोनाने और अरुणा मराठा शहरों में भीड़भाड़ वाली जगहों और पॉश कॉलोनी में काम करने के बहाने वारदात को अंजाम देती थी।

 

 

बताया गया की बीते दो दिन पहले 19 अगस्त को रात करीब साढ़े दस बजे साप्ताहिक मंगल मार्केट में महिला राधा अहिरवार निवासी इको ग्रीन सिटी भोपाल सब्जी खरीद रही थी। तभी भीड़ में दो महिलाओं द्वारा आगे पीछे होकर योजनाबद्ध तरीके से धक्का देकर उन्हें गिरा दिया गया और महिला के गले से सोने का मंगल पर सूत्र छीनकर भीड़ का फायदा उठाकर भाग गई। राधा अहिरवार के चिल्लाने पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम द्वारा जनता की मदद से भाग रही महिलाओं को तलाश कर दबोचा और लूटा गया मंगलसूत्र जब्त करने में सफलता हासिल की। जिसकी कीमत दो लाख रूपये है।

 

 

दरअसल नगरीय क्षेत्र भोपाल में भीड़भाड़ वाली जगहों, बाजार हाटो और धार्मिक आयोजन स्थलों पर चोरी, लूट और ठगी करने वाली गैंग पर लगातार नजर रखने और उन पर सख्त कार्यवाही करने पुलिस अधिकारीयों द्वारा निर्देश जारी किये गए थे। साथ ही सादे कपड़ों और वर्दी में में भी टीम बनाकर भीड़ का फायदा उठाकर चोरी लूट करने वाले आरोपियों पर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये थे। जिस पर अयोध्यानगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना अंतर्गत मंगल मार्केट में भीड़ बनाकर महिला को धक्का देकर गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने वाली 2 महिलाओं को पकड़ा गया। दोनों आरोपी जयश्री सोनाने और अरुणा मराठा महाराष्ट्र के बुलढाणा के शेगांव की निवासी हैं। जो घरों में झाड़ू पोछा का काम करती थी। साथ ही वारदात को अंजाम देती थी।

 

 


By - Sagar tv news
21-Aug-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.